मुंबई: फिल्मकार एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाहुबली 2' को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज रिलीज किया गया है, इसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे प्रभास 'बाहुबली-2' के लिए मिस्टर वल्र्ड रह चुके लक्ष्मण रेड्डी के प्रशिक्षण में दो बार अपने वजन में परिवर्तन कर चुके हैं। इस फिल्म में प्रभास दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। जहां एक तरफ वह शिवुडू (महेंद्र बाहुबली) की भूमिका में नजर आएंगे, जिसमें उनका वजन 86 से 88 किलोग्राम है, वहीं दूसरी तरफ बाहुबली (अमरेंद्र बाहुबली) के भारी भरकम किरदार में दिखेंगे, जिसमें उनका वजन 105 किलोग्राम है। मिस्टर वर्ल्ड 2010 जीतने वाले रेड्डी कहते हैं, “बाहुबली के रूप में, जहां प्रभास को ज्यादा मांसपेशियां बनाने की जरूरत पड़ी, वहीं उनके बेटे के चरित्र शिवुडू के (महेंद्र बाहुबली) लिए, उन्हें दुबला दिखना पड़ा। चार सालों में इस तरह का शारीरिक परिवर्तन करना प्रभास के लिए काफी मुश्किल रहा। प्रभास के बॉडी फैट के परसें...
Bollywood to Hollywood