Skip to main content

Posts

Showing posts with the label time out for family and friends priyanka

परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालना नहीं भूलती : प्रियंका

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद परिवार और दोस्तों के लिये समय निकालना नही भूलती हैं। प्रियंका काम के सिलसिले में आए दिन भारत और अमेरिका की यात्रा करती रहती है। प्रियंका का कहना है कि काम में मशरूफ हो जाना आसान है, लेकिन वह अपने परिवार और दोस्तों के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालना नहीं भूलतीं। प्रियंका ने कहा कि वह निजी और पेशेवर जिंदगी में दोहरा जीवन जीते हुए संतुलन बिठा लेती हैं।   प्रियंका ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हमेशा संतुलन बनाए रखने में मुश्किल होती है, लेकिन जिस काम को आप महत्वपूर्ण मानते हैं उसे आपको करना होता है।मैं कड़ी मेहनत करती हूं, लेकिन उदाहरण के तौर पर मुझे जब खुद के लिए, परिवार या दोस्तों के लिए समय निकालना होता है, मैं समय निकालूंगी। मैं अपनी प्राथमिकताओं को समझती हूं और मेरी टीम भी समझती है, इसलिए जब भी मुझे कुछ ऐसा करने की जरूरत पड़ेगी, जो मेरे लिए महत्वपूर्ण है तो मैं करूंगी। मैं उससे जुडऩे का प्रयास भी करूंगी..काम में मशरूफ हो जाना आसान है।'  प्रियंका के अमेरिकी टीवी शो‘क्व...