Skip to main content

Posts

जेनिफर लोपेज पूरे दिन में खाती थीं सिर्फ एक स्लाइस पिज्जा की

 लंदन: अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज का कहना है कि डांसर के तौर पर अपनी पहली प्रस्तुति देने से एक दिन पहले उन्होंने पूरे दिन में केवल एक टुकड़ा पिज्जा खाया था। सूत्रों के मुताबिक 47 वर्षीय अभिनेत्री इस समय दुनिया की फेमस कलाकार हैं, लेकिन 80 के दशक के अंत में उन्हें अपने करियर की शुरआत के समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।  जेनिफर ने प्रतिस्पर्धा पर आधारित अपने नये टीवी शो ‘वर्ल्ड ऑफ डांस’ के प्रचार मौके पर कहा, ‘‘मैं रोजाना केवल एक टुकड़ा पिज्जा खाती थी। इसके अलावा मैं नाश्ता या दोपहर का खाना भी नहीं खाती थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे शाम छह बजे खाती थी, ताकि अगले दिन तक इससे मेरा काम चलता रहे। अपनी मां के घर से एक बार निकलने के बाद एवं बड़ा का मिलने से पहले मैंने करीब दो साल तक ऐसा किया।’’ बता दें कि लोपेज ने वर्ष 1991 में पहली बार अपनी बड़ी प्रस्तुति दी थी। उस समय उन्हें हास्य श्रंखला ‘इन लिविंग कलर’ में फ्लाई गर्ल की भूमिका मिली थी। इसके बाद उन्होंने बायोपिक फिल्म ‘सेलेना’, एनाकोंडा और ‘आउट ऑफ साइट’ की भूमिकाओं के बदौलत खुद को हॉलीवुड में स्थापित कर लिया। rea...

'बाहुबली: द कन्क्लूजन 2' में डबल रोल में नजर आएंगे प्रभास

मुंबई: फिल्मकार एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाहुबली 2' को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज रिलीज किया गया है, इसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे प्रभास 'बाहुबली-2' के लिए मिस्टर वल्र्ड रह चुके लक्ष्मण रेड्डी के प्रशिक्षण में दो बार अपने वजन में परिवर्तन कर चुके हैं। इस फिल्म में प्रभास दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। जहां एक तरफ वह शिवुडू  (महेंद्र बाहुबली) की भूमिका में नजर आएंगे, जिसमें उनका वजन 86 से 88 किलोग्राम है, वहीं दूसरी तरफ बाहुबली (अमरेंद्र बाहुबली) के भारी भरकम किरदार में दिखेंगे, जिसमें उनका वजन 105 किलोग्राम है। मिस्टर वर्ल्ड 2010 जीतने वाले रेड्डी कहते हैं, “बाहुबली के रूप में, जहां प्रभास को ज्यादा मांसपेशियां बनाने की जरूरत पड़ी, वहीं उनके बेटे के चरित्र शिवुडू के (महेंद्र बाहुबली) लिए, उन्हें दुबला दिखना पड़ा। चार सालों में इस तरह का शारीरिक परिवर्तन करना प्रभास के लिए काफी मुश्किल रहा। प्रभास के बॉडी फैट के परसें...

जैकलीन के साथ काम नहीं कर रहे हैं अक्षय

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार पूर्व मिस श्रीलंका और जानी मानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के साथ काम नहीं कर रहे हैं।  बॉलीवुड में चर्चा थी कि अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। लेकिन अब पता चला है कि अक्षय कुमार फिलहाल कोई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नहीं कर रहे हैं।   चर्चा हो रही थी कि अक्षय कुमार एक रोमांटिक कॉमेडी में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम होगा ‘रूतबा‘..। अक्षय इस वक्त पैडमैन, रोबोट 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा और सलमान- करण की प्रोडक्शन फिल्म में काम कर रहे हैं।     read more

सनी लियोन को लेकर फिल्म बनाएंगे पुरी जग्गनाथ

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मकार पुरी जग्गनाथ बेबी डॉल सनी लियोन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।  सनी लियोन की फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा पा रही है। सनी की पिछली कुछ फिल्में जिनमें उन्होंने लीड रोल निभाए थे बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही हैं। सनी के करियर को संवारने के लिए पुरी जगन्नाथ आगे आए हैं और सनी को लेकर एक बड़ी फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।    जग्गनाथ पुरी का कहना है कि उन्होंने ‘रईस’ देखी। सनी का गाना‘लैला ओ लैला’ उन्हें पसंद आया, लेकिन वे सनी के टैलेंट को आइटम नंबर तक ही सीमित नहीं करना चाहते हैं। पुरी जग्गनाथ ने कहा, 'मैं सनी को अभिनेत्री के रोल में लेकर बड़ी फिल्म बनाउंगा। हम इस बारे में बात कर रहे हैं और जल्दी ही इस बारे में घोषणा करेंगे। पुरी का कहना है कि वह इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु में रिलीज करेंगे।' read more

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन ने किया Breakup!

नई दिल्ली:  ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और  कृति सैनन का ब्रेकअप हो गया है. ये दोनों स्टार्स फिल्म ‘राबता’ में साथ नजर आने वाले हैं और इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो चुकी है. लेकिन कुछ कारणों से इनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया है. आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत सिंह और कृति सैनन के अफेयर के खूब चर्चे रहे. राबता की शूटिंग इन्होंने काफी वक्त एक दूसरे के साथ बिताया. हालांकि इन्होंने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर कभी स्वीकार नहीं किया. बॉलीवुड लाइफ में छपी खबरों के मुताबिक अब ये दोनों साथ नहीं है. पहले अक्सर ही ये दोनों साथ-साथ पब्लिकली पोज देते नज़र आते थे. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी ये दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे. ब्रेकअप के बाद ये दोनों अब साथ नज़र नहीं आते हैं. कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूर ने एक टी-शर्ट पहन कर ये साफ कर दिया था कि वो सिंगल हैं.  ये देखिए- read more

Akshay Kumar will star in Gulshan Kumar's biopic Mogul!

Producer Bhushan Kumar says Akshay Kumar is the best choice to play the role of his late father Gulshan Kumar because both have many similarities. He said: "Akshay is the apt choice for the role because he has many similarities with my father. Both are Punjabis and believes in Vaishno Devi. There are more similarities like this which you will see in the film." The man behind T Series, Gulshan Kumar's biopic, which stars Akshay Kumar as the music mogul, is a story of 'rag to riches'. The biopic is being directed by Subhash Kapoor. The brain behind the film is Gulshan Kumar's son Bhushan Kumar, who now runs T-Series. Speaking about the film he said: "It is an emotional film for us. We are all attached to this story because it is a story of my father. Whoever has been associated with the film be it Akshay or Subhash Kapoor all are emotional about the project." Although the flick's poster has recently been released, the biopic will go on floors...

शाहरुख खान के घर में घुसी भूत, तो उसके संग भी फ्लर्ट करने लगे किंग खान

लगता है इन दिनों शाहरुख खान का पाला भूत से पड़ गया क्योंकि शाहरुख खान के घर मन्नत के अंदर एक भूत जो आ गया है। क्यों हैरान रह गए ना यह सब पढ़कर की आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन ऐसा हुआ है क्योंकि शाहरुख खान के घर मन्नत के अंदर एक भूत आ गयी है। यह हम नहीं बल्कि खुद शाहरुख खान कह रहे है। जी हां, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जहां वो न केवल भूत से बाते करते दिखाई दे रहे है बल्कि उसके संग रोमांस भी फरमाते दिखाई दे रहे है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शाहरुख अपने घर मन्नत में बैठकर सेल्फी वीडियो बना रहे है और भूत जैसी बातों पर यकीन ना करने को कह रहे है। लेकिन तभी एक भूतनी की आवाज सुनाई देने लग जाती है। इस आवाज को सुनकर शाहरुख पहले डर जाते है और फिर अपने चार्म का जादू दिखाकर उसके संग रोमांस करने लगते है इसके साथ ही उसे किस करने की कोशिश भी करते है। ये भूत कोई और नहीं बल्कि ‘फिल्लौरी’ की शशि यानि अनुष्का शर्मा है।  यह भी पढ़े:  फिल्म को प्रमोट करने के लिए अनुष्का शर्मा ने बनवाया ‘फिल्लौरी जूता’ दरअसल अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘फि...