Skip to main content

'बेवॉच' के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुई प्रियंका, को-स्टार्स के साथ मस्ती करती आई नजर




मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी छाप हॉलीवुड में भी छोड़ दी है। प्रियंका  जल्द ही अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में नजर आएंगी। प्रियंका ने इस फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। हाल ही में वो पूरी कास्ट के साथ एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंची। जहां उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ जमकर मस्ती की। 

बता दें कि प्रियंका ने इस इवेंट की फोटोज और वीडियो अपने सोशल हेंडल पर शेयर किए है जिसमें वो एलेक्जेंडर, और कैली के साथ सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा विलेन विक्टोरिया का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, एलेक्जेंडर डैडेरियो, कैली रोहरबाच और जॉन बास भी हैं। 

read more 

Comments